रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कार या पिकअप से नहीं इस गाड़ी से करता था तस्करी

दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्पेशल स्टाफ ने अवैध शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रंजीत उर्फ रांझा के रूप में हुई है, जिसकी कार से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी पुलिस की सतर्कता और लगातार अभियान का नतीजा है।

Delhi Illegal Liquor Smuggling: दिल्ली के रोहिणी में स्पेशल स्टाफ ने अवैध शराब की आपूर्ति में संलिप्त एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रंजीत उर्फ रांझा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी कार से 1150 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है।

Illegal Liquor Smuggler Arrested in Rohini (Symbolic Photo: Canva)

रोहिणी में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

यह कार्रवाई 19 अगस्त की रात को की गई, जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति कार की डिग्गी में अवैध शराब जमा कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने केएनके मार्ग इलाके में एक संदिग्ध वाहन को रोका और रंजीत को गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed