Delhi Flood: उस्मानपुर इलाके में घर डूबे, मवेशियों की गई जान, केजरीवाल को ढूंढ रहे लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 13, 2023, 06:25 PM IST

Delhi Flood News: दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में मकान पानी में डूबे हैं। यहां बाढ़ की चपेट में आने से कई मवेशियों की मौत हो गई है। कुछ मवेशी अपना स्थान छोड़कर दूर कहीं चले गए हैं। लोग गुरुवार को अपने मवेशियों को पानी से निकालकर सुरक्षित जगहों पर ले जाते देखे गए। कुछ लोग अपने घरों में मौजूद हैं।

Delhi Flood News: दिल्ली में उफनाती यमुना ने राजधानी का बुरा हाल किया है। बाढ़ ने इस बार 45 साल का अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाढ़ का पानी पुरानी दिल्ली के निचले इलाकों सहित कश्मीरी गेट, लाल किला यहां तक दिल्ली सचिवालय तक पहुंच गया है। एक तरह से दिल्ली का एक तिहाई भाग पानी में है। बाढ़ की वजह से लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। लोगों की शिकायत है कि उन तक सरकार की तरफ से किसी तरह की राहत नहीं पहुंची है।

उस्मानपुर में घर पानी में डूबे

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में मकान पानी में डूबे हैं। यहां बाढ़ की चपेट में आने से कई मवेशियों की मौत हो गई है। कुछ मवेशी अपना स्थान छोड़कर दूर कहीं चले गए हैं। लोग गुरुवार को अपने मवेशियों को पानी से निकालकर सुरक्षित जगहों पर ले जाते देखे गए। कुछ लोग अपने घरों में मौजूद हैं। उन्होंने अपना घर नहीं छोड़ा है। एनडीआरएफ की टीम लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील कर रही है।

End of Feed