दिल्ली मेट्रो ने रचा नया कीर्तिमान, एक दिन में 78.67 लाख यात्रियों ने किया सफर; रिकॉर्ड टूटा

Delhi Metro: दिल्ली में प्रदूषण के बीच 18 नवंबर को दिल्ली मेट्रो में सबसे ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। कुल 78.67 लाख लोगों ने मेट्रो से यात्रा की। इससे पहले इस साल 20 अगस्त को 77.49 लाख लोग मेट्रो से सफर किए थे। सबसे ज्यादा यात्री येलो लाइन पर सफर किए, जो गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर को दिल्ली के समयपुर बादली से जोड़ती है।

Delhi Metro: राष्ट्रीय राजधानी में व्याप्त वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली मेट्रो में 18 नवंबर को अब तक सबसे ज्यादा 78.67 लाख यात्रियों ने यात्रा की। आंकड़ों के अनुसार, यह आंकड़ा इस वर्ष 20 अगस्त के आंकड़े से भी अधिक है। दिल्ली मेट्रो में 20 अगस्त को 77.49 लाख यात्रियों ने सफर किया था। गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर को दिल्ली के समयपुर बादली से जोड़ने वाली मेट्रो की येलो लाइन पर 18 नवंबर को रिकॉर्ड संख्या में 20.99 लाख यात्रियों ने सफर किया, जो हर लाइन के मुकाबले सबसे अधिक रहा।

delhi metro (4)

फाइल फोटो।

किस लाइन पर कितने यात्रियों ने किया सफर?

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर 20.80 लाख यात्रियों ने सफर किया, जबकि रेड लाइन पर 8.56 लाख, पिंक लाइन पर 8.15 लाख और वॉयलेट लाइन पर 7.93 लाख यात्रियों ने सफर किया। आंकड़ों के अनुसार, मजेंटा लाइन पर 6.19 लाख यात्रियों ने सफर किया। इसके बाद ग्रीन लाइन पर 4.12 लाख, एयरपोर्ट लाइन पर 81,985, रैपिड मेट्रो पर 57,701 और ग्रे लाइन पर 50,128 यात्रियों ने सफर किया। दिल्ली में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी घनी धुंध छाई रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 488 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में है।

End of Feed