दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, पर ऑफिस जाने वालों को हो रही दिक्कत; यातायात प्रभावित

Heavy Rainfall: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है जिसकी वजह से कई इलाकों में पानी भर गया। बारिश की वजह से वाहनों के पहिए थम गए और कई रूट्स पर यातायात प्रभावित हो गया। आईएमडी ने दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Heavy Rainfall: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है जिसकी वजह से कई इलाकों में पानी भर गया। बारिश की वजह से वाहनों के पहिए थम गए और कई रूट्स पर यातायात प्रभावित हो गया। यात्रियों को कई प्रमुख मार्गों पर भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा।

Delhi Rain

दिल्ली-एनसीआर में झूमकर बरसे बदरा (फोटो साभार: iStock)

कछुए की चाल में चला ट्रैफिक

दिल्ली यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-नोएडा-डायरेक्ट (DND) फ्लाईवे, मथुरा रोड, विकास मार्ग, आईएसबीटी, गीता कॉलोनी और राजाराम कोहली मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। बदरपुर से आश्रम तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे कार्यालय जाने वालों और स्कूल बसों को भारी असुविधा हुई।

End of Feed