एनसीआर पर बरपा इंद्र देव का कहर; झमाझम बारिश से सड़कें हुई जलमग्न, गरज-चमक के साथ जारी अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है और झमाझम बारिश ने जहां राहत दी, वहीं कई जगहों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ। भारतीय मौसम विभाग ने गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश को लेकर 'येलो' अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसी बीच यमुना का बढ़ता जलस्तर बाढ़ के खतरे की ओर इशारा कर रहा है, जिससे प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में सोमवार की दोपहर हल्की बारिश ने मौसम का सुहावना कर दिया। इसी बीच कई जगहों पर जलभराव भी देखने को मिला, जिसके चलते यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में लोगों का ऑफिस से घर जाना मुश्किल हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को गरज-चमक, तेज हवाओं और मध्यम से भारी बारिश की संभावना के चलते भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 'येलो' अलर्ट जारी किया है।

Delhi Latest Weather Update (Photo: Canva)

दिल्ली के मौसम का लेटेस्ट अपडेट (फोटो: Canva)

सुबह और दोपहर के समय 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ-साथ अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश (5-15 मिमी प्रति घंटा) और कुछ इलाकों में तीव्र वर्षा (15 मिमी प्रति घंटा से अधिक) हो सकती है। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 60 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

End of Feed