मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पद संभालने के 100 दिन बाद मिला घर, जानें क्या होगा CM का नया पता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आखिरकार पद संभालने के 100 दिन से ज्यादा गुजर जाने के बाद सरकारी आवास मिल गया है। PWD ने उनके भावी सरकारी निवास में रिपेयर और रिनोवेशन का काम शुरू कर दिया है। जानिए क्या होगा मुख्यमंत्री का नया पता -

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अपना पद भार संभाले 100 दिन से ज्यादा का समय हो गया है। दिल्ली में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला और 1998 के बाद पहली बार भाजपा सत्ता में लौटी। भाजपा ने पहली बार विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन उन्हें अभी तक सरकारी बंगला नहीं मिला था, जिसके चलते वह अपने निजी आवास से ही मुख्यमंत्री की जिम्मेदारियां निभा रही थीं। अब उन्हें दिल्ली के सिविल लाइन्स में सरकारी बंगला अलॉट हो गया है।

CM Rekha Gupta

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दिल्ली के सिविल लाइन्स में राज निवास मार्प पर 1/8 और 2/8 नंबर बंगले अलॉट हुए हैं। इस तरह से अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को नया पता मिल गया है। उनकी सरकार में मंत्री रविंद्र इंद्रराज को 3/8 नंबर बंगला अलॉटेड है और 4/8 नंबर का बंगला डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट को अलॉटेड है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को भी AB 17 मथुरा रोड जो पहले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बंगला था, अलॉट है।

End of Feed