Delhi Fire Video: शॉर्ट सर्किट से चार मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Delhi Caught Fire: दिल्ली के चंद्र विहार इलाके में शॉर्ट सर्किट के कारण चार मंजिला मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसापास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में कोई नहीं था।

Delhi House Caught Fire: दिल्ली के चंद्र विहार इलाके में चार मंजिला मकान में आग लग गई। जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गए। मकान में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। जिसने आसपास के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही है।

delhi Fire

मकान में लगी आग

हादसे के वक्त खाली था घर

यह घटना पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाना इलाके के चंदर विहार की है। जहां चार मंजिला मकान शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, तब घर में कोई नहीं था। सभी लोग काम पर चले गए थे। मकान में लगी आग को पड़ोसी ने देखा। जिसके बाद फायर ब्रिगेड और दिल्ली पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ी आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं।

End of Feed