पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मांग, राजधानी का अंग्रेजी नाम Delhi बदलकर Dilli किया जाए

दिल्ली की अंग्रेजी वर्तनी Delhi को बदलकर Dilli करने की मांग एक बार से उठाई गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने दिल्ली सीएम को पत्र लिखकर नाम बदलने का आग्रह किया है। 2019 में भी यह मांग उठाई गई थी। मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार नया लोगो जारी करने जा रही है, जिसमें Delhi की जगह Dilli लिखा जाना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि राजधानी की अंग्रेजी वर्तनी Delhi को बदलकर Dilli किया जाए। उनका कहना है कि यह कदम भारत की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा। साथ ही राजधानी को उसके ऐतिहासिक स्वरूप के अनुरूप बनाएगा।

vijay goel

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल

नए लोगो में Delhi की जगह Dilli हो, गोयल का सुझाव

विजय गोयल ने कहा कि आगामी 1 नवम्बर को जब दिल्ली सरकार नया आधिकारिक लोगो जारी करे, तो उसमें Delhi की जगह Dilli लिखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, यह केवल नाम बदलने की बात नहीं है, बल्कि हमारी आत्मा, परंपरा और इतिहास से जुड़ा एक कदम है।

End of Feed