दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप, चेतावनी रेखा पार पहुंचा जलस्तर; बाढ़ का खतरा मंडराया

दिल्ली में एक बार फिर यमुना नदी में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नदी का जलस्तर पुराने लोहे के पुल के पास चेतावनी रेखा पार कर पहुंच गया है। पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश और हथिनकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन प्रशासन सतर्क है और यमुना बैराज के सभी गेट भी खोल दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि इस बार हालात 2023 जैसे गंभीर नहीं होंगे।

Delhi Flood Risk: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाला हो गया है। पुराने लोहे के पुल के पास पानी का स्तर चेतावनी रेखा पार कर चुका है, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है। हालांकि, सरकार का दावा है कि इस बार हालात 2023 जैसे गंभीर नहीं होंगे और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Yamuna in Delhi (1)

दिल्ली में यमुना का जलस्तर

रविवार आज सुबह 8 बजे तक पुराने लोहे के पुल के पास यमुना का जलस्तर 204.05 मीटर और खतरनाक स्तर 205.33 मीटर के बीच दर्ज किया गया। दो दिन पहले ही यमुना का स्तर डेंजर लेवल को भी पार कर गया था। राजधानी में लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी इलाकों में भीषण वर्षा के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस स्थिति को और जटिल बनाने में हथिनकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी की बड़ी भूमिका है।

End of Feed