दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान नहीं भर पा रहे जहाज, 300 से अधिक उड़ानें प्रभावित; ATC सिस्टम में आई तकनीकी खराबी

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर शुक्रवार सुबह से फ्लाइट ऑपरेशंस प्रभावित हो गए हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यह जानकारी दी कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी समस्या आने के कारण उड़ानों में देरी हो रही है। इस वजह से कम से कम 300 जहाजों की उड़ानों पर असर पड़ा है।

IGI Airport Flights Delay: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर शुक्रवार सुबह से फ्लाइट ऑपरेशंस प्रभावित हो गए हैं। एयरपोर्ट प्राधिकरणों ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी समस्या आने के कारण करीब 300 उड़ानों में देरी हो रही है। इस वजह से कई उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ गया है और यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है।

igi airport dealy

दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC तकनीक में आई गड़बड़ी (फाइल फोटो | PTI)

कम से कम 100 फ्लाइट्स में देरी

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने जानकारी दी कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण कम से कम 300 उड़ानों में देरी हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ATC की तकनीकी समस्या कब तक ठीक होगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि तकनीकी टीम लगातार काम कर रही है और समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश जारी है। प्रभावित उड़ानों के बारे में एयरलाइंस यात्रियों को अलग-अलग आधार पर अपडेट दे रही हैं।

End of Feed