Delhi RK Puram Firing: दिल्ली के आरके पुरम में फायरिंग, दो महिलाओं की मौत

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Jun 18, 2023, 10:53 AM IST

Delhi RK Puram Firing: शनिवार की रात दो गुटों में झड़प में गोलीबारी में दो महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गईं। अस्पताल में दोनों की मौत हो गई।

Delhi RK Puram Firing: दिल्ली के आरके पुरम इलाके में फायरिंग में दो महिलाओं को गोली लग गई। अस्पताल में दोनों महिलाओं की मौत हो गई है।मामला अंबेडकर बस्ती का है। मृतकों की पहचान पिंकी (30) और ज्योति (29) के रूप में हुई है। हमलावर मुख्य रूप से पीड़िता के भाई के लिए आए थे। प्रथम दृष्टया पैसे के लेन-देन का मामला लग रहा है। मनोज सी, डीसीपी साउथ वेस्ट,आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है । इस बीच मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पहली नजर में पैसों के लेनदेन का मामला लग रहा है। दो गुटों में विवाद की वजह से शनिवार की रात फायरिंग हुई थी। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ दबंग लगातार फायरिंग कर रहे हैं। मौके पर अफरातफरी का माहौल है।

End of Feed