Delhi Fire: राजौरी गार्डन मॉल में लगी धमाके के साथ लगी आग, एक फायर कर्मी घायल

Delhi Fire: दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में स्थित एक खाली मॉल में धमाके के साथ आग लग गई। इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। इस घटना में एक फायर कर्मी भी घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Delhi Fire: दिल्ली के राजौरी गार्डन में स्थित एक खाली मॉल से तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी। धमाकों की जोरदार आवाज सुन स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और घटना की सूचना तुरंत पुलिस और दमकल अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल के अधिकारियों ने मॉल में लगी आग पर काबू पाने की कार्य शुरू किया। बता दें कि धमाकों और आग से मॉल के लगे ग्लास भी फूट गए है।इस घटना में एक फायर कर्मी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मॉल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। अब कूलिंग का कार्य किया जा रहा है। आग किस कारण से लगी और धमाके होने के पीछे की क्या वजह थी, उसकी जांच की जा रही है। फिलहाल इस घटना में आम जनता के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि ‘‘ अपराह्न 1.40 बजे आग लगने की सूचना मिली और हमने पांच दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। अभियान के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।’’

End of Feed