दिल्ली: शाहदरा के रघुबर पुरा लेन नंबर 6 में तीन मंजिला फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर दमकल की छह गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने का काम चल रहा है। दिल्ली फायर सर्विसेज के एडीओ यशवंत सिंह मीना कहते हैं कि यहां डेनिम पैंट और शर्ट बनाए जाते हैं। हमने अपना ऑपरेशन शुरू किया। हमने सुबह 11.54 बजे तक आग पर काबू पा लिया। काम जारी है। 6 फायर टेंडर मौके पर हैं। कोई चोटिल या हताहत की सूचना नहीं है। वहीं, दिल्ली के ही गांधी नगर स्थित एक कारखाने में आग लग गई, जिसे बुझाने के प्रयास जारी हैं।
दिल्ली कारखाने में लगी आग
गांधी नगर स्थित कारखाने में भी लगी आग
उधर, पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में मंगलवार को सुबह एक कारखाने में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन सेवा को सुबह करीब 10 बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
उन्होंने बताया कि इस इलाके में लटकते तारों और संकरी गलियों के कारण दमकल गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में खासी मुश्किल हुई। स्थानीय निवासी मनोज जैन बताया, "जैसे ही मैंने आग देखी, मैंने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। यहां संकरी गलियों के कारण दमकल गाड़ियों को पहुंचने में देर हुई। मैं सरकार से अनुरोध करूंगा कि वे छोटी दमकल गाड़ियां भेजें, जो आसानी से ऐसी गलियों में प्रवेश कर सकें। कारखाने में लगी आग को बुझाने का कार्य अभी जारी है।
(इनपुट-भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
