Delhi Fire News: दिल्ली के सोनिया विहार में गुरुवार को भीषण आग लग गई। बताया गया है कि सोनिया विहार थाना अंतर्गत वजीराबाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में आग लग गई है। आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। वहीं, आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश जारी है। फिलहाल आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है।
सांकेतिक फोटो।
दिल्ली में बढ़ी है आग लगने की घटनाएं
बता दें कि दिल्ली पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई है। हाल ही में एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से सात नवजातों की मौत हो गई थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
