Delhi Fire: आनंद विहार इलाके में मजदूरों के तंबू में लगी आग, सिलेंडर भी हुआ ब्लास्ट, तीन लोगों की मौत

Delhi Fire: दिल्ली के आनंद विहार इलाके में आज सुबह 2:15 बजे मजदूरों के अस्थाई तंबू में आग लग गई। जिससे एक सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और मजूदर घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Delhi Fire: दिल्ली के आनंद विहार इलाके में आज तड़के मजदूरों के अस्थाई तंबू में भीषण आग लग गई। साथ ही एक गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया।इस हादसे में आईजीएल कंपनी के तीन मजदूर की आग मैं जलकर मौत हो गई और एक मजदूर घायल हो गया।। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने सभी मजदूरों के शव अपने कब्जे में ले लिए हैं और पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं फायर ब्रिगेड, क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने मौके का घटनास्थल का निरीक्षण भी किया है।

delhi fire

झुग्गी में लगी आग

हादसे में मृतकों की पहचान

आईजीएल कंपनी के चार कैजुअल मजदूर नाला के पास और रोटरी क्लब कार्यालय के पास डीडीए प्लॉट पर अस्थायी तंबू में रहते थे। जिसमें सुबह 2:15 बजे आग लगने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है। जिनकी पहचान 30 वर्षीय जग्गी निवासी बांदा, 40 वर्षीय श्याम सिंह पुत्र रामपाल निवासी औरैया और 37 वर्षीय कांता प्रसाद पुत्र रामपाल निवासी औरैया के तौर पर हुई है। वहीं 32 वर्षीय नितिन पुत्र कैलाश सिंह निवासी विजय नगर गाजियाबाद की जान बच गई। लेकिन उसके पैर में चोट आई है और हल्की आंच भी लगी है।

डीजल की डिबिया जलाकर सोते थे मजदूर

सोमवार रात 11 बजे चारों मजदूर इस अस्थाई टेंट में सो गए। उन्होंने टेंट में रोशनी के लिए कूलर स्टैंड पर डीजल की डिबिया रखी हुई थी। सोते समय ये लोग टेंट के अस्थायी गेट पर ताला लगा देते थे। नितिन सिंह ने बताया कि रात 2 बजे श्याम सिंह ने तंबू में आग देखकर उसे जगाया। जिसके बाद श्याम ने तंबू से भागने के लिए ताला खोलने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हो सके। नितिन सिंह तम्बू से भागने में सफल रहे। लेकिन जग्गी, श्याम सिंह और कांता आग में फंस गए और उनकी जलकर मौत हो गई। आग से एक गैस सिलेंडर भी फट गया। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

End of Feed