दिल्ली के सदर बाजार इलाके में बुधवार की रात आग लग गई। आग लपटें काफी ऊंचाई तक होने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा है। फिलहाल, दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
दिल्ली के सदर बाजार के पास लगी आग (सांकेतिक फोटो)
उससे पहले दिल्ली के आसफ अली रोड स्थित हमदर्द बिल्डिंग की पहली मंजिल पर बुधवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग पहली मंजिल पर रखी पैकिंग सामग्री में लगी थी। अधिकारी ने बताया कि हमें दोपहर 3:03 बजे हमदर्द बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली। हमने दमकल की पांच गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजीं। अपराह्न 3:45 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। स्थल को ठंडा करने का अभियान जारी है
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
