Delhi Crime: केबल का काम करने वाले बाप-बेटे की चाकूओं से गोदकर हत्या, आपसी रंजिश के चलते हुआ मर्डर

चिराग दिल्ली में केबल का काम करने वाले बाप-बेटे की चार-पांच लोगों ने चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई है। पुलिस ने बताया कि मृतक पर कई संगीन धाराओं में केस भी दर्ज थे।

Delhi Crime: दिल्ली में आए दिन अपराध के नए-नए मामले देखने को मिल रहे हैं। नया मामला चिराग दिल्ली से आया है। जहां पर रविवार देर शाम को बाप-बेटे की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया है और जल्द ही सभी अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

crimee

बाप-बेटे की चाकूओं से गोदकर हत्या

मृतक के परिवार का आरोप

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 55 वर्षीय जय भगवान और 22 वर्षीय बेटे सुभम के रूप में हुई है। जय भगवान केबल का काम करता था।जिसकी पहले से भी इलाके में रंजिश चल रही थी। पुलिस ने बताया इन दोनों को चार-पांच लोगों ने रविवार को मौत के घाट उतार दिया। मृतक के परिवार का आरोप है कि उनके घर पर पहले ही कुछ लोग पथराव कर चुके हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मृतक के परिजनों के अनुसार पुलिस में कई बार लिखित शिकायत की गई, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

End of Feed