MCD उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को लगा झटका, पूर्व विधायक राजेश गुप्ता भाजपा में हुए शामिल

दिल्ली MCD उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। सचदेवा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली से गायब हैं और आप सरकार ने 12 सालों में राजधानी को संकट में डाला। राजेश गुप्ता ने भावुक होकर कहा कि आप ने कार्यकर्ताओं को धोखा दिया और उनकी ईमानदारी की कद्र नहीं की।

दिल्ली में होने वाले MCD उपचुनाव के पहले आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता ने शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। विधायक राजकुमार भाटिया और मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर की उपस्थिति में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।

ex aap mla rajesh gupta joined bjp

भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक राजेश गुप्ता (चित्र साभार: X/BJP Delhi)

इस मौके पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि एक जागरुक विधायक के रूप में राजेश गुप्ता ने अपनी एक अलग पहचान बनाई, लेकिन उस पहचान की कद्र आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने नहीं की। आज जिस प्रकार से केजरीवाल दिल्ली से गायब हैं और जिस स्थिति में उन्होंने दिल्ली छोड़ा उस पर अध्ययन करने की जरूरत है।

End of Feed