Electricity Subsidy in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में अगले साल तक लोगों को बिजली सब्सिडी का लाभ मिलेगा। यह जानकारी गुरुवार (30 मार्च, 2023) को शहर की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने दी। उन्होंने बताया कि इस समयकाल के बाद आगे क्या होगा।
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)
आतिशी के अनुसार, बिजली सब्सिडी का विकल्प चुनने वाले उपभोक्ताओं को यह सब्सिडी 31 मार्च, 2024 तक मिलती रहेगी। हालांकि, इसके बाद उन्हें यह लाभ जारी रखने के लिए नया आवेदन करना होगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आगे बताया, ‘‘जिन उपभोक्ताओं ने अक्टूबर (2022) में सब्सिडी का विकल्प चुना था, उन्हें यह लाभ अगले साल के 31 मार्च तक मिलता रहेगा। इसके बाद उन्हें हर वित्तीय वर्ष में इसके लिए विकल्प चुनना होगा।’’
Power विभाग से वकीलों-किसानों की मुफ़्त बिजली रोकने की File आईअफसरों से पूछा तो कहाLG साहब की तरफ़ से बहुत दबाव… t.co/KOaXJji9zr
— ANI (@ANI) Mar 30, 2023
ऊर्जा मंत्री ने इस दौरान आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उनके विभाग पर किसानों और वकीलों के कक्षों को दी जाने वाली मुफ्त बिजली बंद करने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए दबाव डाला। वैसे, मंत्री के इन आरोपों पर उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को फौरी तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।
LG और भाजपा की एक और नयी कोशिश - वो अधिकारियों पर दबाव बनाकर किसानों-वकीलो को मिल रही बिजली सब्सिडी बंद करवाना चाह… t.co/cdCYVu0vlr
— ANI (@ANI) Mar 30, 2023
उन्होंने कहा कि बिजली विभाग से एक फाइल उन्हें दिन में मिली थी, जिसमें दिल्ली में किसानों और वकीलों के चैंबर के लिए मुफ्त बिजली बंद करने का प्रस्ताव था। आतिशी का दावा था, ‘‘बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उपराज्यपाल और भाजपा नेताओं की ओर से दिल्ली सरकार की ओर दी जा रही मुफ्त बिजली बंद करने का काफी दबाव है।’’
बहरहाल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते साल अपनी सरकार की मुफ्त बिजली योजना में एक फेरबदल की घोषणा की थी। सीएम ने कहा था कि बिजली सब्सिडी केवल उन उपभोक्ताओं को दी जाएगी, जो इसके लिए आवदेन करेंगे।
आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में बिजली के 58 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं जिनमें से 48 लाख ने सब्सिडी हासिल करने के लिए डिस्कॉम में आवदेन किया है। दिल्ली सरकार 200 यूनिट बिजली की मासिक खपत पर 100 फीसदी सब्सिडी देती है। (पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
