Delhi Murder: नेहा को क्यों फेंका छत से? आरोपी तौफीक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Delhi News Today in Hindi (दिल्ली की खबर): अशोक नगर में अपनी प्रेमिका को पांचवीं मंजिल से फेंककर हत्या करने वाले तौफीक ने गिरफ्तारी के बाद हत्या के राज खोले हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की जान क्यों ली।

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर में अपनी प्रेमिका को पांचवीं मंजिल से फेंककर हत्या करने वाले तौफीक को पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरफ्तारी के बाद तौफीक ने पुलिस को युवती की हत्या की वजह बताई। आरोपी ने बताया कि युवती ने उसकी शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिसके बाद उसने युवती को 5वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी बुर्का पहनकर फरार हो गया था। पुलिस ने तौफीक को उसके गृहक्षेत्र रामपुर के टांडा से गिरफ्तार किया है। युवती की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी, और उसके परिवार ने इस घटना को 'लव जिहाद' करार दिया है।

Crime

(सांकेतिक फोटो)

पीड़ित परिवार ने की फांसी की मांग

तौफीक ने अपनी प्रेमिका को उसके घर की पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल में गंभीर रूप से घायल हालत में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस वारदात के बाद आरोपी तौफीक शाहदरा जीटी रोड से रोडवेज बस में भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर और आसपास जाल बिछाया था। जिसके बाद उसे बाजार से गिरफ्तार किया। तौफीक ने पुलिस को बताया कि उसने शादी से इनकार करने पर अपनी प्रेमिका की हत्या की। पीड़ित परिवार ने आरोपित को फांसी की सजा देने की मांग की है।

End of Feed