दिल्ली में भारी बारिश के कारण गिरी 15 फीट ऊंची दीवार, हादसे में मां-बेटे की मौत

दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में 15 फीट ऊंची दीवार अचानक ढह गई। इस हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई है और दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दीवार के पीछे अवैध निर्माण का कार्य चल रहा था। निवासियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Delhi Wall Collapsed: दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां भारी बारिश के कारण एक कॉलोनी की दीवार गिर गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण कॉलोनी में स्थित करीब 15 फीट ऊंची दीवार अचानक ढह गई, जिसके मलबे में 4 लोग दब गए। मलबे में दबने से मां और बेटे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया है।

Delhi News

दिल्ली में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से दो की मौत (फोटो - AI)

दीवार के मलबे में दबने से दो की मौत

यह हादसा सिविल लाइन में स्थित सहगल कॉलोनी का है। दमकल अधिकारी ने बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह 9:40 बजे हादसे की सूचना मिली, जिसमें बताया गया कि एक निर्माणधीन इमारत की दीवार गिर गई है। टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। मलबे में दबे चार लोगों को निकाला गया, जिसमें दो की मौत हो गई थी और दो घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

End of Feed