Delhi:क्या आप जानते हैं दिल्ली की यह तीन खासियत जो इसे बनाती है देश में सबसे अनोखा

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 21, 2022, 07:51 PM IST

Specialties of Delhi : राजधानी दिल्ली हर समय किसी न किसी वजह से खबरों में बनी रहती है। इस शहर का इतिहास जितना पुराना है, उतना ही इस शहर ने देश के उत्थान में योगदान दिया है। आज के समय में मुंबई के बाद सबसे ज्यादा अरबपति यहीं पर रहते हैं। यहां हम दिल्ली के बारे में तीन ऐसे रोचक तथ्य बता रहे हैं, जिसके बारे में शायद आपने न सुना हो।

Delhi:क्या आप जानते हैं दिल्ली की यह तीन खासियत जो इसे बनाती है देश में सबसे अनोखा

Delhi News: राजधानी दिल्ली को देश का दिल कहा जाता है। यह शहर जितनी अपनी राजनीतिक हलचल के कारण चर्चा में बना रहता है, उतना ही अपराध, प्रदूषण व लिविंग इंडेक्स के कारण। यह शहर अपने अंदर इतिहास व कई रहस्य के साथ कई दिलचस्प तथ्यों को छुपाए हुए है। बाहरी आक्रमणकारियों ने सदियों तक दिल्ली में रहकर देश पर राज किया, जिस कारण शहर का इतिहास काफी पुराना है। आज हम दिल्ली से जुड़ी 3 ऐसी रोचक बातें बताने जा रहे हैं। जिन्हें सुनने के बाद आप भी हैरान जरूर होंगे।

सबसे महंगे ऑफिस स्पेस

दिल्ली का कनॉट प्लेस देश में सबसे महंगी होने के साथ दुनिया के टॉप 20 सबसे महंगी जगहों में शामिल है। ये जगह कई रिटेल स्टोर, रेस्टोरेंट, बार और कार्यालयों का घर मानी जाती है। पूरे विश्व में प्रॉपर्टी की कीमतों का सर्वे करने वाली प्रॉपर्टी कंसलटेंट जेएलएल ने कनॉट प्लेस को दुनिया का 17वां सबसे महंगा ऑफिस मार्केट बताया है। यहां प्रति वर्ग फुट स्थान का सालाना किराया 109 यूएस डॉलर तक है। वहीं इसके बाद मुंबई का बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स देश की दूसरी सबसे महंगी जगह है। यहां पर ऑफिस स्पेस की कीमत 102 यूएस डॉलर प्रति वर्ग फुट है।

एशिया का सबसे बड़ा मसाला बाजार

भारतीय खाने व मसालों की बात करें तो दिल्ली का खारी बाउली इसका हब है। यह एशिया का सबसे बड़ा मसालों का बाजार है। खारी बाउली बाजार की स्थापना 17 वीं शताब्दी में की गई थी, जिसके बाद ये यह पूरी दुनिया में अलग पहचान बनाए हुए है। फतेहपुरी मस्जिद के करीब स्थित इस बाजार में मौजूद मसलों की खुशबू दूर-दूर तक सूंघी जा सकती है। यहां उच्च गुणवत्ता वाले मसाले बेचे जाते हैं। यहां से पूरे विश्व में मसालों का व्यापार होता है।

दिल्ली के सबसे महंगे रिहायशी इलाके

अगर दिल्ली के सबसे महंगे रिहायशी इलाकों की बात करें तो इसमें जोर बाग और शांति निकेतन सबसे आगे हैं। साउथ दिल्ली में सफदरजंग मकबरे के पास स्थित जोर बाग में शानदार कनेक्टिविटी, ऐतिहासिक इमारतें और खुशनुमा माहौल है। जोर बाग में रियल एस्टेट की कीमत 13 करोड़ रुपये से शुरू होकर 80 करोड़ से ज्यादा हो सकती है। इसी तरह चाणक्यपुरी और वसंत विहार के करीब बसी शांति निकेतन को भी दिल्ली के सबसे महंगे इलाकों में गिना जाता है। शांति निकेतन का लिवेबिलिटी इंडेक्स काफी ज्यादा है। यहां प्रॉपर्टी की कीमतें 5 करोड़ से लेकर 80 करोड़ रुपये तक है।

End of Feed