दिल्ली की DEVI बसों को मिलेगा नया रंगरूप; अब नारंगी, पीली और हरी बसें करेंगी सफर आसान

दिल्ली की सड़कों पर चल रही DEVI बसों का रंग अब बदलने जा रहा है। इन्हें नारंगी, पीले और हरे रंगों में रंगने की योजना बनाई गई है। परिवहन विभाग ने इस संबंध में दो आदेश जारी किए हैं। पहले बसों को केवल नारंगी रंग में रंगने का प्रस्ताव था, लेकिन बाद में तीन रंगों का फैसला किया गया। इस योजना के तहत कुल 2080 बसें नए रंगों में रंगी जाएंगी।

दिल्ली की सड़कों पर चल रही DEVI (दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटर कनेक्टर) बसों का जल्द ही नया रंग देखने को मिलेगा। अभी ये ई-बसें एक ही रंग में नजर आती हैं, लेकिन अब इन्हें तीन अलग-अलग रंगों (नारंगी, पीले और हरे) में रंगा जाएगा। परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि नए रंगों से ये बसें दूर से ही नजर आएंगी, जिससे यात्रियों को आसानी होगी। इस वक्त, दिल्ली में 400 छोटी इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। परिवहन विभाग ने बसों के रंग बदलने को लेकर आठ दिन के अंदर दो आदेश जारी किए हैं।

DEVI buses to get new colors soon

DEVI बसों को जल्द मिलेगा नया रंग (फाइल फोटो)

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, पहला आदेश 14 मई को परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह की मंजूरी के बाद जारी हुआ था, जिसमें रंग बदलने की बात थी, लेकिन रंगों का विवरण नहीं दिया गया था। जानकारी के अनुसार, पहले इन बसों को DTC की नॉन एसी बसों की तरह नारंगी रंग में रखने की योजना थी, लेकिन 19 मई को दूसरा आदेश जारी हुआ, जिसमें तीन रंगों का फैसला लिया गया। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि जल्द ही नई बसों के रंग के मॉडल उपलब्ध कराए जाएंगे।

End of Feed