Delhi Demolition Drive: दिल्ली में लंबे समय से जगह-जगह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है। इस कड़ी में खैबर पास सिविल लाइंस क्षेत्र में अवैध निर्माण को हटाने के लिए सुरक्षा बल और एमसीडी की टीम पहुंच गई है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
बीते दिनों सिविल लाइंस खैबर पास इलाके में लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिस के नोटिस के बाद से हड़कंप मच गया। सैकड़ों घरों पर बुलडोजर चलने की बात से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया और रिंग रोड जाम किया। लोगों द्वारा हंगामा करने पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया। बताया जा रहा है कि यह लोग करीब 70-80 सालों से यहां रह रहे हैं। ऐसे में अचानक लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिस की तरफ से ध्वस्तीकरण के आदेश का नोटिस चिपका दिया गया। लोगों का कहना है कि उन्हें यहां से अचानक हटाया नहीं जा सकता है। लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिस ने यहां एक दिन में घरों को खाली करने की घोषणा की थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
