दिवाली की धूम है और हर जगह इसे लेकर सेलिब्रेशन किया जा रहा है, ऐसे ही दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज मिरांडा हाउस (Miranda house) में दिवाली सेलिब्रेशन (Diwali Celebration) किया गया उसमें छात्राओं के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है, गौर हो इसे लेकर एक एक वीडियो ट्वीट किया गया था, जिसमें कुछ पुरुषों को परिसर में प्रवेश करने के लिए कॉलेज की दीवार को फांदते हुए देखा जा सकता है।
इसे लेकर एक एक वीडियो ट्वीट किया गया था
इसे एक महिला ने ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा है, 'एक खुले उत्सव के दौरान मिरांडा हाउस में जाने के लिए दीवारों को फांदते पुरुष। इसके बाद जो हुआ वह भयानक था। कैट-कॉलिंग, ग्रोपिंग, सेक्सिस्ट नारेबाजी और बहुत कुछ...
दिल्ली के सबसे विख्यात कॉलेज में से एक मिरांडा हाउस में चल रहे दिवाली मेले में लड़के दीवार फाँदकर ज़बरदस्ती घुस रहे… t.co/DnjDjGwot8
— ANI (@ANI) Oct 17, 2022
वहीं दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने मिरांडा हाउस परिसर में दिवाली उत्सव को देखने के लिए युवकों के कॉलेज की दीवारों पर चढ़ने तथा 'महिला विरोधी एवं भद्दी टिप्पणियां' करने के आरोप पर दिल्ली पुलिस और दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस को नोटिस जारी किया है।
वहीं प्रो बिजयलक्ष्मी नंदा, प्राचार्य, मिरांडा हाउस कॉलेज ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और कहा कि सुरक्षा के सभी उपाय किए गए हैं। अभी तक हमें यौन उत्पीड़न की कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस को सूचित कर दिया गया है और वे सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।
The matter has been taken into cognizance and all safety measures have been taken. So far we have not received any… t.co/o2ZozVM9WE
— ANI (@ANI) Oct 17, 2022
कॉलेज द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कार्यक्रम के दौरान कॉलेज द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'दिल्ली के सबसे विख्यात कॉलेज में से एक मिरांडा हाउस में जारी दिवाली मेले में लड़के दीवार फांदकर जबरदस्ती घुस रहे हैं। लड़कियों ने छेड़छाड़ और शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। हम दिल्ली पुलिस और कॉलेज प्रशासन को नोटिस भेज रहे हैं। कैसे ये गुंडागर्दी हुई? क्या सुरक्षा प्रबंध किए गए?'
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
