दिल्ली के सात नगीने, जानें इनके जरिए भाजपा ने कैसे दिल्ली में हर वर्ग को साधा

दिल्ली को एक महिला मुख्यमंत्री देकर भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ महिला वर्ग को साधा है, बल्कि बनिया समाज को भी साथ दिया। CM रेखा गुप्ता के अलावा पार्टी ने जो अन्य 6 कैबिनेट मंत्री बनाए हैं, उनके जरिए भी दिल्ली के अलग-अलग वर्गों को साधा गया है। चलिए जानते हैं कैबिनेट का कौन सा चेहरा किस वर्ग को साधता है।

पहली बार विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाकर जहां भाजपा ने महिला वर्ग को साधा है वहीं बनिया समाज को भी साधने में सफल रही। भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ मुख्यमंत्री के रूप में ही नहीं अन्य 6 मंत्रियों के चुनाव में भी दिल्ली के अलग-अलग समाज को प्रतिनिधित्व दिया है। इसको अगर बारीकी से देखें तो भाजपा ने बहुत ही सोच-समझकर हर जाति को साधा है। चलिए जानते हैं किस चेहरे के जरिए भाजपा ने किस वर्ग और जाति को साधा है -

Delhi's CM and Cabinet ministers.

दिल्ली की मुख्यमंत्री और 6 मंत्री किस समुदाय से रखते हैं संबंध

प्रवेश वर्मा

प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और उस समय दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े चेहरे अरविंद केजरीवाल को मात दी थी। इसीलिए 47 साल के प्रवेश को दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखा जा रहा था। वह जाट समुदाय से आते हैं। उनके पिता साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और प्रवेश वर्मा ने अपने पिता से ही राजनीति के गुर सीखे हैं।

End of Feed