Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। तापमान का लेवल 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है, जिस वजह से तपती गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। हालांकि, इसी बीच एक गूड न्यूज सामने आई है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि आज (शुक्रवार) से पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिस वजह से कई राज्यों में गर्मी से राहत मिलेगी।
फाइल फोटो।
दिल्ली में हो सकती बारिश
आईएमडी ने बताया कि पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश होने की उम्मीद है। बारिश के साथ तेज हवा भी चलेगी, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक की कमी दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल दिखेंगे। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी।
IMD द्वारा जारी आंकड़े।
अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने बताया कि 10 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा और रात के वक्त हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही शनिवार और रविवार को भी दिल्ली एनसीआर के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी। आईएमडी ने बताया कि ये उम्मीदों की बारिश होगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। बता दें कि दिल्ली में 14 मई के बाद से मौसम फिर से बदल सकता है। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में बताया कि 14 मई से 16 मई के बीच तापमान 40 से 42 डिग्री तक रह सकता है।
प्रदूषण से मिलेगी राहत
बता दें कि बारिश होने से दिल्ली में प्रदूषण के लेवल में भी कमी आएगी। इसका असर भी दिखना शुरू हो गया है। दिल्ली में गुरुवार को वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिली थी। वहीं, अनुमान है कि अगर बारिश होती है और हवा चलती है तो प्रदूषण के लेवल में कमी आएगी। दिल्ली में गुरुवार को एक्यूआई का लेवल 178 दर्ज किया गया था। वहीं, बुधवार को ये 225 पर था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
