Delhi Weather Update: स्मॉग और फॉग झेलती दिल्ली, फिर 400 की दहलीज पर पहुंचा एक्यूआई

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली की मुसीबत कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। एक तरफ ठिठुरन वाली ठंड है तो दूसरी तरफ बढ़ता प्रदूषण। आने वाले दिनों में ठंड और प्रदूषण के और बढ़ने की संभावना है।

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक तरफ ठंड बढ़ती जा रही है और दूसरी तरफ प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ठंड और प्रदूषण की मार एक साथ झेल रहे हैं दिल्लीवासी। जानकारी के अनुसार दिल्ली के 10 इलाकों की हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान और कम होने के साथ सुबह-शाम की ठंड में इजाफा होने की संभावना है। बता दें कि दिल्ली के जिन इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। इन इलाकों का एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है। इसके साथ ही हवा की रफ्तार में आई कमी के कारण भी दिल्ली के प्रदूषण में कमी नहीं आ रही है।

Delhi Weather Update Pollution and cold Increased in Capital

दिल्ली में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण

दिल्ली में बढ़ती ठंड

दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है की आने वाले समय में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जा सकता है। बता दें कि दिल्ली में सुबह-शाम की ठंड बहुत अधिक है। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत तो है, लेकिन अगले दो से तीन दिन बादल छाए रहने की आशंका भी जताई जा रही है। नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार 14 से 18 दिसंबर के बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

End of Feed