दिल्ली में पारा 40 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2023, 11:49 PM IST

Delhi Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मंगलवार को दिल्ली के लोगों को हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि 5 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे और रात में हल्की बारिश हो सकती है।

Delhi Weather: अगस्त खत्म हो चुका है और सितंबर की शुरुआत हो चुकी है। इसके बावजूद दिल्ली की गर्मी लोगों का जीना मुहाल कर रही है। हर दिन प्रचंड धूप और रात में उमस के कारण लोगों का बुरा हाल हो रखा है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य स्तर से छह डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री ज्यादा है।

Delhi Weather

दिल्ली का तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मंगलवार को दिल्ली के लोगों को हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि 5 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे और रात में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री सेल्सियस और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

End of Feed