Delhi Weather: दिल्ली में 3 दिन हॉट डे का अलर्ट, उमस और गर्मी से होगा बुरा हाल; 12 जून से मौसम लेगा यूटर्न

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 9-June-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज बेहद गर्म दिन रहने वाला है और उमस भी परेशान करेगी। मौसम विभाग ने 3 दिन तक राजधानी में हॉट डे का अलर्ट जारी किया है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 9-June-2025: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। बारिश न होने के कारण यहां भीषण गर्मी पड़ रही है। उमस भरी गर्मी से न ही दिन में चैन पड़ रहा है और न ही रात में सुकून है। दिन में झुलसाती धूप के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। दिल्ली में अगले तीन दिन प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने हॉट डे का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान धूल भरी हवाएं चलने के भी आसार हैं। साथ ही आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल सकती है। एनसीआर के शहरों में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

Delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

3 दिन बेहद गर्म रहेंगे दिन

मौसम विभाग के अनुसार 9 से 11 जून तक दिल्ली में बेहद गर्म दिन रहने वाले हैं। इस दौरान भीषण गर्मी और उमस परेशान करेगी। साथ 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।

End of Feed