Delhi Weather: राजधानी में धूप-छांव का खेल बरकरार; तेज धूप और उमस से बढ़ी मुश्किलें, जानें आज का तापमान

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8 August 2025 नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की रफ्तार एक बार फिर थम गई है, जिससे भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। तेज धूप और बारिश की कमी ने मौसम को मई-जून जैसी गर्मी में बदल दिया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राहत की कोई संभावना नहीं जताई है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8 August 2025: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मानसून की रफ्तार थम गई है। इन दिनों तेज धूप और बढ़ती उमस ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। मौसम का मिजाज ऐसा है मानो मई-जून की गर्मी लौट आई हो। प्रचंड धूप और चिपचिपी गर्मी के चलते आमजन बेहाल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी, जिससे गर्मी से राहत की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है।

Delhi Weather Today

दिल्ली में आज का मौसम

बारिश का दौर लगभग थम सा गया है। बादल तो छा रहे हैं, माहौल भी बन रहा है, लेकिन बरसात नदारद है। इस वजह से दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में तापमान लगातार ऊंचा बना हुआ है। बीते 24 घंटों में नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही बनी रह सकती है।

End of Feed