Delhi Weather: उमस भरी गर्मी से दिल्लीवासी बेहाल, आज बरसेंगी राहत की बूंदे; आंधी के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-May-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर इन दिनों उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। हालांकि आज राजधानी में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं शुक्रवार को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-May-2025: दिल्ली-एनसीआर में बीते दो-तीन दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। साथ ही उमस भरी चिपचिपी गर्मी लोगों को सता रही है। हालांकि आज से दिल्ली का मौसम फिर करवट बदलने वाला है। आज दिल्ली में आंधी-बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन तक राजधानी में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

rain alert

दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट

दिल्ली में बादलों की आवाजाही

दिल्ली में आज बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। शुक्रवार को राजधानी में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ‘येलो’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।ॉ

End of Feed