Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-September-2025: दिल्ली में इस बार मानसून की विदाई सामान्य से एक दिन पहले ही हो चुकी है। जिसके बाद अब राजधानी में तेज धूप निकल रही है। बारिश बंद होने के बाद एक बार फिर गर्मी और उमस ने पैर पसार लिया है। साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को तेज धूप के कारण राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी दिल्ली में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास बना रहेगा।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में सुबह के समय आसमान साफ रहेगा और तेज धूप भी निकलेगी। हालांकि दोपहर या शाम के समय आंशिक तौर पर बादल छाने की संभावना है। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों में भी बादलों की आवाजाही बरकरार रहने की संभावना है। 30 सितंबर तक दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। जिसके बाद 1 अक्टूबर को आसमान में बादलों का साया रहेगा। इसके साथ ही तापमान में भी कमी देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में अगले दो दिन में तापमान में आएगी कमी
दिल्ली में 28 से 30 सितंबर तक अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।
दिल्ली में उमस से कुछ राहत
दिल्ली में बारिश पर ब्रेक लगने के बाद एक बार फिर से उमस लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि मानसून की विदाई के बाद अब हवा की दिशा भी बदली है। जिसके कारण मौसम में नमी में आने के कारण उमस से कुछ राहत मिली है। लेकिन दिन में तेज धूप निकलने के कारण अभी भी गर्मी का एहसास बढ़ा हुआ है। दिल्ली में अगले दो दिन तेज धूप निकलने के कारण गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
