दिल्ली का मौसम 27-June-2025: दिल्ली में बारिश की देरी से बढ़ी बेचैनी, गर्मी-उमस से हाल बेहाल; इस दिन पहुंच रहा मानसून

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-June-2025, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? दिल्ली के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में उमस और गर्मी का दौर जारी है। एक और दिन बिना बारिश के बीत गया है। मौसम विभाग के यह कहने के बाद कि दिल्ली में मंगलवार (24 जून) को मानसून पहुंचेगा, लोगों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। आज, शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है लेकिन कोई अलर्ट नहीं है। आइए जानते हैं दिल्ली में मानसून कब आएगा और कैसा रहेगा आज का मौसम।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-June-2025: राजधानी दिल्ली में इस साल मानसून के आगमन में हो रही देरी ने लोगों को निराश कर दिया है। जहां देश के अधिकांश हिस्सों में समय से पहले मानसून दस्तक दे चुका है, वहीं दिल्ली अब भी तपती गर्मी और उमस से जूझ रही है। लगातार बढ़ते तापमान और नमी ने शहरवासियों को गर्मी से राहत के लिए तरसा दिया है।

Delhi weather.

दिल्ली बेसब्री से हो रहा मानसून का इंतजार

हालांकि बीते कुछ दिनों में दिल्ली के आसमान में बादल जरूर छाए हैं, लेकिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। हर बार की तरह मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान अब तक सटीक साबित नहीं हो पाए हैं। कई बार कहा गया कि मानसून जल्द दिल्ली पहुंचेगा, लेकिन फिलहाल आसमान से फुहारों की उम्मीद अधूरी ही नजर आ रही है।

End of Feed