Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-July-2025: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं। हालांकि, बारिश की कितनी संभावना है, यह मौसम विभाग की भविष्यवाणी पर निर्भर करता है। लेकिन, शुक्रवार को उमस भरी गर्मी रही तथा निवासियों को तेज धूप और गर्म हवाओं से जूझना पड़ा था। मौसम स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि एनसीआर के कुछ हिस्सों में बादल बरसे जरूर, लेकिन उमस में ज्यादा कमी नहीं महसूस हुई। आईएमडी ने दिन में शनिवार को हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। अगर, बारिश की रफ्तार ठीक रही तो वीकेंड काफी सुहावना बन सकता है।
दिल्ली आज का मौसम
दिल्ली में कितना तापमान?
अगर, अन्य स्थानों की बात करें, तो लोदी रोड 37 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, इसके बाद पालम 36.8 डिग्री सेल्सियस, आयानगर 36.1 डिग्री सेल्सियस और रिज में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शुक्रवार को शहर भर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि, केवल आयानगर में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि, आज बारिश होगी या नहीं इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। अगर, दिन चढ़ने तक धूप निकलती है तो फिर उमस चैन छीन सकती है।
शाम तक आईएमडी ने रोहिणी, नरेला, पीतमपुरा, बादली, मुंडका, पश्चिम विहार और पंजाबी बाग सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान जताते हुए एक संक्षिप्त अलर्ट जारी किया, जिससे राहत की उम्मीद जगी। आईएमडी ने शनिवार को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है, तथा तापमान 28 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली में एक्यूआई 136 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
