Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-June-2025: दिल्ली-एनसीआर के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। राजधानी में आसमान में बादलों तो छा रहे हैं, लेकिन जोरदार बारिश नहीं हो रही है। हल्की-फुल्की बारिश होने से उमस से राहत नहीं मिल रही है। दिल्ली में जल्द ही मानसून की भी एंट्री होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून दिल्ली के करीब आ चुका है। किसी भी दिन जोरदार बारिश के साथ मानसून का प्रवेश हो सकता है। दिल्ली में आज कैसा मौसम रहने वाला है, आइए जानते हैं।
दिल्ली में बारिश के आसार (AI Image)
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। इस दौरान तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही बादल गरजने और बिजली चमकने के भी आसार हैं। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 23 और 24 जून को भी दिल्ली में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। वहीं अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
राजधानी में शनिवार को बादलों और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल देखने को मिला। इस दौरान सुबह से ही उमस से लोगों को खूब परेशान किया। पिछले 24 घंटों में कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश भी हुई। लेकिन इसने गर्मी से कोई राहत नहीं दिलाई, बल्कि कुछ जगहों पर तापमान बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सफदरजंग में 1.2 मिमी, रिज में 6.2 मिमी, आया नगर में 1.2 मिमी , पूसा में 0.5 मिमी और मंगेशपुर में 0.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
