Delhi-NCR Weather: दिल्ली में तेज बारिश न होने से उमस का राज, जानें कब झमाझम बरसेंगे बदरा

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-July-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। लेकिन कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में भी फिलहाल भारी बारिश का अनुमान नहीं है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-July-2025: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों कहीं भी भारी बारिश देखने को नहीं मिल रही है। हालांकि छिटपुट बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। लेकिन इससे गर्मी या उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को भी दिल्ली में रिज और प्रगति मैदान समेत कई इलाकों में बारिश हुई। इस दौरान कहीं भी भारी बारिश नहीं हुई। राजधानी में आने वाले दिनों में भी तेज बारिश का अनुमान नहीं जताया गया है।

Delhi Weather

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में आज भी आसमान में बादल छाए रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने आज मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। लेकिन कहीं भी किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली-एनसीआर में छिटपुट बारिश का सिलसिला 27 जुलाई तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में इजाफा भी देखने को मिल सकता है। दिल्ली में 23 से 27 जुलाई के दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

End of Feed