Delhi Weather: दिल्ली में सांसों पर प्रदूषण का पहरा, 3 दिन कोहरे की आगोश में रहेगी राजधानी!

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-October-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में सुबह शाम हल्की ठंड और दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। हवा की कम गति के कारण प्रदूषण में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। दिल्ली में 3 दिन सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने का भी पूर्वानुमान जताया गया है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-October-2025: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों सर्दी-गर्मी का मिलाजुला मौसम देखने को मिल रहा है। सुबह और रात के समय मौसम ठंडा हो जा रहा है। वहीं दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है। इस बीच हवा की गति भी धीमी बनी हुई है। जिससे प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। दिल्ली में इन दिनों एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया जा रहा है, कुछ इलाकों में एक्यूआई 300 से अधिक पहुंच गया है। राजधानी में 31 अक्टूबर तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने का भी पूर्वानुमान है। जिससे विजिबिलिटी में कमी आ सकती है।

Delhi weather

दिल्ली में आज मौसम का हाल (AI Image)

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध भी छाई रह सकती है। हालांकि दिन में मौसम साफ हो जाएगा। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली में अगले दो दिन ऐसा ही मौसम बना रहने वाला है। तापमान में भी कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

End of Feed