Delhi Ka Mausam: सावन में झमाझम भीग रही दिल्ली, आज भी बारिश के आसार; जानें सप्ताहभर कैसा रहेगा मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15-July-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को द्वारका, कालकाजी, आर.के.पुरम समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं, आइए जानते हैं?

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15-July-2025: सावन में दिल्ली में मानसून मेहरबान है। यहां रविवार के बाद सोमवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। राजधानी में बीते दिन सुबह के समय हल्की बारिश हुई। वहीं शाम को कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। इस बीच बादल और सूरज के बीच दिनभर लुका-छिपी का खेल चलता रहा। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

Delhi Weather

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना है। साथ ही 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

End of Feed