दिल्ली

Delhi Weather: दिल्ली में बादलों की आवाजाही बरकरार; छिटपुट बूंदों ने दी गर्मी से राहत, 15 जुलाई तक बारिश के आसार

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11 July 2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली समेत एनसीआर में इन दिनों मौसम ने करवट ली है और बादलों की आवाजाही के साथ रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को कई इलाकों में मध्यम बारिश हुई, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जुलाई तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होती रहेगी। आने वाले दिनों में तापमान 23 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Image

दिल्ली में आज का मौसम

Photo : Times Now Digital

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11 July 2025: दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार की बारिश के बाद दिल्ली में बरसात का सिलसिला 15 जुलाई तक जारी रह सकता है। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

आज, शुक्रवार 11 जुलाई को भी आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। दिनभर मौसम खुशनुमा बना रह सकता है और कुछ क्षेत्रों में हल्की फुहारें पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार 12 जुलाई को भी दिल्ली और एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। कुल मिलाकर, 11 और 12 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

दिल्ली-एनसीआर में आज का तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। आने वाले दिनों में तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

आने वाले दिनों में मौसम का हाल

दिल्ली एनसीआर में रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दिन न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बदलते मौसम के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, ऐसे में सतर्कता बरतना जरूरी है। सोमवार को भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान 23 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आज दिल्ली एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के भी आसार हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article