Delhi Weather: बारिश से भीगी दिल्ली-सुहाना हुआ मौसम, पर सड़कें बनी तालाब; जानें आज बदरा बरसेंगे या नहीं?

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-July-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मानसूनी बारिश के चलते उमस से राहत मिली। लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी झेलनी पड़ी। दिल्ली में बुधवार को मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था। आज भी राजधानी में बारिश होगी या नहीं, आइए जानते हैं:

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-July-2025: दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। कई दिनों के इंतजार के बाद दिल्ली में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। दिल्लीवासी बीते कई दिनों से उमस से परेशान थे और अच्छी बारिश की राह देख रहे थे। उनका इंतजार अब खत्म हो गया। बुधवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम भी सुहावना हो गया। बारिश ने एक ओर उमस और चिपचिपी गर्मी से राहत दिलाई। वहीं दूसरी ओर सड़कें पानी से लबालब हो गई। जलभराव और ट्रैफिक जाम के चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

Rain- istock (1)

दिल्ली में हुई झमाझम बारिश - फाइल फोटो (PC - istock)

दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं

दिल्ली में आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में बारिश का सिलसिला 15 जुलाई तक जारी रह सकता है। इस दौरान तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed