Delhi Weather: रिमझिम फुहारों से दिल्ली तरबतर, पारा लुढ़का और गर्मी से मिली राहत; जानें आज बारिश होगी या नहीं?

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1-July-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में मानसून सक्रिय होने के बाद से रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार और सोमवार को बारिश के बाद आज तड़के भी कुछ जगहों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई है, लेकिन अलर्ट जारी नहीं किया है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1-July-2025: दिल्ली में मानसून की एंट्री के बाद से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को राजधानी के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। आज तड़के भी कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिली है। बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। आईएमडी के अनुसार सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Delhi Weather

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में 6 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी

आईएमडी की बुलेटिन के मुताबिक, ‘‘दिल्ली में अगले कई दिनों तक आमतौर पर बादल छाये रहेंगे। साथ ही गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।’’ आने वाले दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार 6 जुलाई तक तापमान 31-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इस अवधि के दौरान लू चलने की संभावना नहीं है।

End of Feed