Delhi Weather 9-November-2025: दिल्ली में ठिठुरन की दस्तक! सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज; पारा लुढ़कने से बढ़ेगी ठंड

Delhi Ka Mausam (दिल्ली का मौसम) 09-November-2025, दिल्ली में ठंड, कोहरा, तापमान और प्रदूषण का क्या हाल रहेगा? जानें नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद का मौसम: दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही ठंड में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार को राजधानी का न्यूनतम पारा 11 डिग्री तक पहुंच गया। जिसे इस सीजन की सबसे सर्द रात बताया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09-November-2025: दिल्ली में शनिवार को इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। पारा लुढ़कने से रात में सर्दी का एहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री तक पहुंच गया है। रविवार सुबह भी ठंड में बढ़ोत्तरी का एहसास हुआ। राजधानी में अब रातें और सर्द होने लगी हैं। इसके साथ ही लोगों के रजाई-कंबल भी निकल आए हैं। हालांकि दिन में अभी सर्दी नहीं पड़ रही है। धूप का असर अभी भी दिन में बरकरार है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली अभी भी प्रदूषण की आगोश में है। आज सुबह भी हवा बेदह खराब स्तर पर रही। रविवार सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 399 दर्ज हुआ।

Delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का एहसास बढ़ता जा रहा है। आज सुबह की शुरुआत राजधानी में हल्के कोहरे और धुंध के साथ हुई। साथ ही मौसम में घुली ठंडक ने लोगों को शॉल और स्वेटर पहनने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। दिन में धूप भी खिली रहेगी और शाम ढलने के साथ ही ठंड फिर बढ़ जाएगी। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही ठंड में भी इजाफा होगा।

End of Feed