Delhi Weather: दिल्ली में मानसून का जोर, अगस्त के बाद सितंबर में भी जारी बारिश; आज गाजियाबाद-गुरुग्राम में येलो अलर्ट

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-September-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। आज भी राजधानी में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-September-2025: दिल्ली-एनसीआर में इस मानसून सीजन में ताबड़तोड़ बारिश हो रही है। बारिश ने वार्षिक औसत बारिश का आंकड़ा भी अगस्त में पार कर लिया है। लेकिन बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। बुधवार को राजधानी में लगातार तीसरे दिन रुक-रुक कर बारिश हुई। बीते दिन सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर तक कई जगहों पर बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है। लेकिन अभी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Delhi Rain - PTI (1)

दिल्ली में बारिश का अलर्ट (PTI)

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। लेकिन इस दौरान धूप-छांव का खेल भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। वहीं गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed