Delhi-NCR Weather: दिल्ली में खुशनुमा मौसम, सुबह कई जगहों पर बरसे बदरा; क्या दिन में भी होगी बारिश?

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-August-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। आज दिन में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल दिल्ली का मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-August-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के अजब-गजब मिजाज देखने को मिल रहे हैं। कभी आसमान में बादल छा रहे हैं, तो कभी धूप निकल रही है। कभी झमाझम बारिश हो रही है, तो कभी उमस परेशान कर रही है। फिलहाल दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश देखने को मिल रही है। आज भी सुबह कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में भी कमी आई है। दिन में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही आज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

Delhi Weather (2)

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार रात से रविवार सुबह के दौरान कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। जिसके कारण साउथ दिल्ली के देवली, मोती बाग, पंचकुइयां, आईटीओ, मुखर्जी नगर समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

End of Feed