Delhi Weather 02-November-2025: दिल्ली में मौसम का अजब-गजब हाल, दिन में ठंडक और रात में बढ़ा पारा; AQI फिर से पहुंचा 300 पार

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02-November-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह और देर रात के समय हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। आज दिल्ली में एक्यूआई फिर से बेहद खराब के स्तर पर पहुंच गया है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02-November-2025: दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण का जहर घुला हुआ है। राजधानी में शनिवार को एक्यूआई 300 के अंदर दर्ज हुआ। जिसके बाद आज फिर से हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई है। रविवार को फिर से दिल्ली का एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है। दिल्ली के मौसम की बात करें तो भले ही बीते कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। दिल्ली में नवंबर का पहला दिन तीन सालों में सबसे ठंडा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी से रात 14 सालों में सबसे गर्म दर्ज हुई। फिलहाल दिल्ली स्मॉग के साए में है और आने वाले कुछ दिन मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

delhi  weather

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम (istock)

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा छाया रह सकता है। दिन तक मौसम साफ होने का अनुमान है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। 7 नवंबर तक राजधानी में सुबह के समय हल्का कोहरा या स्मॉग छाया रह सकता है इस बीच 5 नवंबर को बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। तीन दिन बाद यहां के तापमान में भी 1-2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। 3 से 7 नवंबर के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

End of Feed