Delhi Weather: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने बढ़ाई दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2022, 01:44 PM IST

Delhi Weather: पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी ने दिल्‍ली-एनसीआर में ठंड बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान इस समय 9 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दिल्‍ली में मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री कम 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा, वहीं आज 23 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद दिल्‍ली में बढ़ी ठंड
  • दिल्‍ली का न्‍यूनतम तापमान पहुंचा 9 डिग्री के पास
  • आज दिल्‍ली में न्‍यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान

Delhi weather: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के साथ ठंड ने दिल्‍ली समेत पूरे उत्तर भारत में दस्तक दे दी है। राजधानी दिल्ली के तापमान में अच्‍छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। यहां पर न्यूनतम तापमान अब 9 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से यहां का तापमान लगातार नीचे जा रहा है। दिल्‍ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री कम 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सोमवार को यह 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, आज 23 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है।

delhi weather

दिल्‍ली में बढ़ने लगी ठिठुरन

बता दें कि, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में बीते सप्‍ताह जमकर बर्फबारी हुई है। अब वहां पर बर्फ पिघल रही हैं और वहां से आने वाली सर्द हवाओं ने पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली, यूपी, राजस्थान समेत उत्‍तर भारत के सभी राज्यों में ठंड बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि, अगले तीन दिनों में तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं दिख रहा है। हालांकि उत्तर भारत की रातें अब पहले से अधिक ठंडी होने लगेंगी।

End of Feed