अभी नहीं 'दिल्ली की सर्दी' से राहत, मौसम विभाग ने 10 जनवरी के लिए जारी किया 'येलो अलर्ट'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 9, 2023, 11:18 PM IST

Yellow Alert for Delhi: देश की राजधानी दिल्ली हाड़ कंपाने वाली ठंड की चपेट में है जहां पारा पर्वतीय शहरों चंबा, डलहौली, धर्मशाला और नैनीताल से भी नीचे गिर गया है।

KEY HIGHLIGHTS

  1. कोहरे के कारण पांच उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया
  2. सर्दी के सितम के चलते स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ी
  3. कोहरे के कारण 267 ट्रेन अपने तय समय से देरी से चल रही हैं

delhi weather Update: सोमवार को हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में था रेड अलर्ट, बताते हैं कि शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा, घना कोहरा भी दिल्ली में मंगववार की सुबह भी नजर आएगा वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, 5°C रह सकता है न्यूनतम तापमान, सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.8°C दर्ज किया गया था, अधिकतम तापमान 19°C रहने की संभावना जताई जा रही है।

Delhi Cold Weather

सर्दी के सितम के चलते स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ी

दिल्ली की सड़कों पर सुबह और शाम कोहरा पसरा रहता है, रेलगाड़ियां घंटों की देरी से चल रही हैं तो हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सर्दी के सितम के चलते स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ा दी गई है और गलनभरी ठंड के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।दिल्ली में सोमवार को लगातार पांचवें दिन भी शीतलहर का दौर जारी रहा और दृश्यता घटकर महज 25 मीटर रह गई।दिल्ली में शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों से भी कम रहा।

End of Feed