Delhi Weather Update: दिल्ली में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। राजधानी में ठंड ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज दिल्ली में सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ है। यहां का तापमान 3.9 डिग्री पहुंच गया है। राजधानी ठंड के साथ ही कोहरे की भी मार झेल रही है। ठंड और घने कोहरे के चलते दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी जीरो पर पहुंच गई है। दिल्ली में सबसे न्यूनतम तापमान लोधी रोड में दर्ज किया गया। लोधी रोड पर आज न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसके अलावा सफदरजंग का तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस, पालम का 4.9 डिग्री सेल्सियस, आयानगर का 5.2 डिग्री सेल्सियस और रिज का 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। पंजाब में आज न्यूनतम अमृतसर मे मिनिमम temp 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सबसे कम है, इसके साथ सफदरजंग में पर 3.9 डिग्री सेल्सियस आया नगर में 5.2 पालम में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
दिल्ली में आज सबसे ठंडा दिन
पालम एयरपोर्ट पर आज विजिबिलिटी जीरो
मौसम विभाग के अनुसार बीते पांच सालों में इस सीजन का तापमान सबसे न्यूनतम दर्ज किया गया है। आज कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर आज विजिबिलिटी जीरो पर पहुंच गई है। यहां सुबह 4:30 से 8:00 बजे तक विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। अगले कुछ समय तक विजिबिलिटी इसी तरह से कम रहने वाली है। दिल्ली के बाकी इलाको में भी विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक रिकॉर्ड की गई है। घने कोहरे के चलते ट्रेन के पहियों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। कोहरे के चलते 23 ट्रेनें देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं। राजधानी में ठंड और कोहरे के साथ ही प्रदूषण भी लोगों को सता रहा है। यहां की हवा खराब श्रेणी में चल रही है। दिल्ली में आज एक्यूआ 348 दर्ज किया गया है।
अन्य राज्यों में ठंड का हाल
अन्य शहरों में ठंड का हाल
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। घने कोहरे के चलते लोगों पर ठंड की दोहरी मार पड़ रही है। उत्तर भारत में सबसे ठंडा शहर अमृतसर हैं, यहां का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में सबसे कम तापमान मेरठ में दर्ज किया गया है। मेरठ का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री पर पहुंच गया है। इसके अलावा हरियाणा के नारनौल में तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस है। राजस्थान में सबसे कम तापमान सीकर का 2.5 डिग्री सेल्सियस है। मध्य प्रदेश में सबसे कम तापमान ग्वालियर का 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। बिहार में गया का तापमान सबसे कम है, यहां का तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
