Delhi Weather Update: 22 दिसंबर को राजधानी में बादल बरसने के आसार, सर्दी में होगा इजाफा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 21, 2023, 08:21 PM IST

दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है, साथ ही आसमान भी बादलों से छाया रह सकता है। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सर्दी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है।

Delhi Weather Update: दिल्ली के मौसम में बदलाव होने वाला है। शुक्रवार को राजधानी में आसमान में बादल छाए रहने वाले हैं, इस दौरान हल्की बारिश होने की भी संभावना है। बारिश के कारण यहां का पारा और लुढ़कने के आसार हैं, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान घटकर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आज के तापमान की बात करें तो दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Delhi

दिल्ली में कल बारिश होने की संभावना (फोटो साभार - ट्विटर)

दिल्ली में आज का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। आज दिल्ली का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी की हवा आज बहुत खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 361 दर्ज किया गया।

End of Feed